केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाडे, भाजपा नेता रामकृपाल ने भी मतदान केन्द्र पर सुना मन की बात कार्यक्रम
- संवाददाता –
सूरजपुर,30 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण जिले के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर सुना गया।भाजपा ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमशः प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर के सौ सौ मतदान केन्द्रों में मन की बात सुनने का लक्ष्य रखा था।मन की बात के 100वे एपिसोड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनों मे भी खासा उत्साह था। केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने प्रेमनगर विधानसभा के झूमरपारा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने प्रेमनगर विधानसभा के रामनगर, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भटगांव विधानसभा के चेन्द्रा, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने भटगांव में प्रधानमंत्री मोदीजी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिले मे जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की थी इसके लिए अलग अलग मतदान केंद्रों के लिए अतिथि व व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किए गए थे। मन की बात कार्यक्रम मे प्रदेश से लेकर जिले व मंडलो के पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के अलग अलग इलाके से विभिन्न क्षेत्रों मे उनके सराहनीय कार्यो का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur