Breaking News

जयपुर@रावण वाले बयान पर मचा घमासानकेंद्रीय मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share


जयपुर,30 अप्रैल 2023 (ए)।
राजस्थान की राजनीति में रावण को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ चित्तौड़गढ़ में मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने शेखावत के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।बता दें कि शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जन आक्रोश रैली में अपने भाषण के आखिर में राजराज्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बयान दिया था।
इस मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें धारा 143, 153 ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 500 व 504 (शांति भंग करना) और 511 और 505 (2) शामिल हैं।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply