कर्नाटक में कांग्रेसियों पर बरसे शाह
बेंगलुरु,28 अपै्रल,2023 (ए)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावणगेरे में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उसने गरीबों की चिंता नहीं की।
कांग्रेस ने की एटीएम बनकर दिल्ली धन पहुंचाने की चिंता
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब-जब कर्नाटक में आई यहां के गरीबों की चिंता नहीं की, किसानों की चिंता नहीं की, विकास की चिंता नहीं की, कर्नाटक की सुरक्षा की चिंता नहीं की। इन्होंने केवल और केवल एटीएम बनकर दिल्ली धन पहुंचाने की चिंता की और भाजपा जब-जब आई तब-तब कर्नाटक के विकास, सुरक्षा की चिंता की।
पीएम ने पीएफआई
पर लगाया प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई कैडरों को खुली छूट दे दी है। इसने उनके शासन में हत्याओं और बम विस्फोटों को जन्म दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया और 95 से अधिक नेताओं को सलाखों के पीछे भेज दिया। इस प्रकार कर्नाटक को सुरक्षित किया।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों का अपमान किया, ना किसानों को उचित दाम मिला, ना फर्टिलाइजर मिला, ना पानी मिला। आज डबल इंजन की सरकार में किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे भेजने का काम किया गया। गरीबों को हर सुविधा देने का काम किया गया।
खड़गे पर जमकर
बरसे अमित शाह
इसी बीच अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खरगे ही नहीं बल्कि गांधी परिवार को मोदी जी का अपमान करने की आदत है, लेकिन मोदी जी को जितना गाली दोगे कमल उतना ही खिलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी का कोई मूल्य नहीं है। हालांकि, मैं गारंटी देता हूं कि सत्ता में आने पर वे भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, दंगे और वंशवादी राजनीति में शामिल होंगे।
कांग्रेस में चल रहा झगड़ा
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़ा चल रहा है। डीके शिवकुमार नए कपड़े सिलवाकर तैयार हो गए हैं। सिद्धारमैया प्रत्याशी थे ही और अब अध्यक्ष बनने के बाद खरगे भी कतार में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि झगड़ा नहीं करो मुख्यमंत्री आपका नहीं बनने वाला है। मुख्यमंत्री तो भारतीय जनता पार्टी का बनेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur