Breaking News

रामानुजनगर@रामानुजनगर के ग्राम पंचायत बरबसपुर मे आयोजित हुआ समाधान शिविर

Share


कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू रहे उपस्थित

रामानुजनगर,28 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। विकासखंड स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर आयोजन ग्राम आदर्श ग्राम बरबसपुर के ग्राम पंचायत भवन में किया गया। शिविर मे ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरजपुर श्री महेंद्र साहू (मेही साहू] एसडीएम श्री नंद जी पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर श्री संजय राय, समेत सभी विभाग के विभाग प्रमुख और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सभी विभागीय अधिकारी विभागीय कार्यों की जानकारी दिए तथा आवश्यक निर्देश दिए। विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं को आम जनों को जानकारी दिया तथा आमजन से आग्रह किया कि इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं शिविर में शिविर को संबोधित करते हुए महेंद्र साहू ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया तथा छाीसगढ़ सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के गौठान योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना, वन अधिकार पट्टा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी न्याय योजना आदि का जानकारी दिया। आ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओ, रसोइया, मितानीन, कोटवार, ग्राम पटेल,पेंशनधारियो का पेंशन बढ़ाइ जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया ग्रामीणों के मांग पर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम गणेशपुर में खुलवाने का प्रयास करने एवम पी डी एस भवन के मांग पर खाद्य मंत्री जी को प्रस्ताव भेजने का जल्द ही निर्माण कराने का आश्वान दिया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर राजेश पटेल, विजय सिंह विद्युत विभाग से श्री तिर्की आंगनबाड़ी से श्रीमती धनेश्वरी मरावी शिक्षा विभाग से मनोज कुमार साहू शिविर प्रभारी करारोपण अधिकारी नर्मदा सिंह कमलभान दुबे, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एस डी ओ कुजूर जी वन विभाग श्रम विभाग खाद्य विभाग मीना मिंज पी एच ई विभाग के इंजीनियर वन विभाग राजस्व विभाग सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा आम जन उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply