Breaking News

बाड़मेर@ट्रेलर दुर्घटना में तीन जिंदा जल गए

Share


कई किलोमीटर
तक लगा लंबा जाम
बाड़मेर,24 अप्रैल 2023 (ए)।
बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के आलपुरा सरहद में मेगा हाईवे पर अलसुबह 2 ट्रेलर के बीच में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ही ट्रेलरों में भयंकर आग लग गई और ट्रेलर में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मेगा हाईवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद गुडामालानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची रागेश्वरी गैस टर्मिनल की फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply