नवनिर्मित परशुराम धाम में पूरे दिन रहा भक्तिमय माहौल

सूरजपुर,23 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। विप्र समाज ने आज यहां बड़े ही धूमधाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर पूरे दिन संकीर्तन का आयोजन किया गया था। जिला मुख्यालय के रिंग रोड नमदगिरी में नव निर्मित भगवान परशुराम मन्दिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 12 घण्टे का अखण्ड राम नाम संकीर्तन के साथ भगवान परशुराम का पूजन किया गया और आरती की गई। पूरे दिन भण्डारे का आयोजन भी चलता रहा।जिसमे विप्र समाज के आलावे अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय के इस कार्यक्रम में यह पहला अवसर था जब बड़ी संख्या में समूचे जिले के विप्र समाज के लोग शामिल हुए।जिसमे तमाम वर्ग व महिलाएं भी शरीक हुईं। महिला मंडल ने भी संकीर्तन में जमकर धूम जमाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज अवस्थी,आर पी बाजपेई सी पी तिवारी के डी तिवारी एस के तिवारी पारस नाथ दुबे बी एन तिवारी दयानंद चौबे उमानाथ तिवारी बी डी तिवारी पूर्णानंद तिवारी जय कृष्ण ओझा गिरजा शंकर मिश्र राम कृष्ण ओझा के के मिश्रा श्याम धर मिश्र शिव धर मिश्र उपेंद्र दुबे ओंकार पांडेय अशोक उपाध्याय के पी शर्मा राजेश दुबे हरीश शुक्ल अमर पाल मिश्र विनय पांडेय शाहब पाठक विनय तिवारी राजू मिश्र विनय चौबे अशोक दुबे संत दुबे सुरेंद्र दुबे रामेश्वर शुक्ल जयप्रकाश उपाध्याय डा कुलदीप द्विवेदी दिनेश दुबे विनोद शर्मा विनय शर्मा रघु शर्मा बसन्त मिश्रा, राजेश चौबे ,दुर्गेश उपाध्याय श्रवण झा चंद्र भूषण मिश्र युवा टीम में डा आनंद मोहन त्रिपाठी नीरज चौबे संदीप तिवारी मनोज दुबे रवींद्र दुबे सूरज अवस्थी दीपक अवस्थी रोहित अवस्थी विनोद शर्मा कुनाल दुबे अंकुर तिवारी मयंक द्विवेदी विक्की मिश्र अभिनव दुबे,अशोक शर्मा उमेश चौबे विजय दा तिवारी विक्की तिवारी , आशुतोष चौबे जितेंद्र मिश्रा ,अनंन्त मनी पांडेय, राहुल तिवारी, ओ पी तिवारी, शिवम ओझा आदि का सक्रिय योगदान रहा। इस दौरान बड़ी सख्या में पूरे जिले से विप्र बंधु शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur