Breaking News

बीजापुर@बाल-बाल बचे बीजापुर विधायक

Share


बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला
बीजापुर,18 अप्रैल 2023 (ए)।
बीजापुर से एक बड़ी खबर आयी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चली है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है। हालाँकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के काफिले में नक्सल हमला हुआ है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने की फायरिंग जब गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी।पदेडा के नजदीक हुआ हमला। काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply