Breaking News

बेंगलुरू@आप ने कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

Share


बेंगलुरू ,18 अप्रैल 2023 (ए)।
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसके साथ आप के चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 168 हो गई है। आप के मीडिया और संचार प्रभारी बृजेश कलप्पा ने कहा कि उम्मीदवारों में 16 किसान, 13 महिलाएं, 18 वकील, 10 डॉक्टर, 10 इंजीनियर, 10 डॉक्टरेट, 41 मास्टर डिग्री धारक और 82 स्नातक उम्मीदवार शामिल हैं। आप आगामी विधानसभा चुनावों में आश्चर्यजनक प्रदर्शन करने और कर्नाटक विधानमंडल में प्रवेश करने की उम्मीद कर रही है।इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार से आप के लिए प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं। वह दो दिन राज्य में रहेंगे और उत्तर कर्नाटक में रोड शो करेंगे। वह 19 अप्रैल को किसान रैली में भी हिस्सा लेंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply