Breaking News

प्रयागराज@अतीक अहमद के वकील की गली में बम से हमला

Share


पैदल ही निकल गए हमलावर
प्रयागराज,18 अप्रैल 2023 (ए)।
आज फिर एक वारदात ने सबको भयभीत कर दिया। हाल ही में मारे गए माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के घर के पास बम फेंका गया है। जानकारी के अनुसार, कुछयुवक आएऔर वकील विजय मिश्रा के कर्नलगंज क्षेत्र के घर के पास बम फेंक कर फरार हो गए। हालांकि बम फेंकने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में अतीक अहमद के एडवोकेट विजय मिश्रा रहते है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो हमलावरों ने मंगलवार को दिन दहाड़े वकील विजय मिश्रा के घर के पास बम फेंके। इस दौरान किसी व्यक्ति ने बम फेंकने की घटना का वीडियो बना ली। बम फेंकने के बाद हमलावर पैदल ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि हमलावर झोले में बम लाए थे। हमलावरों की उम्र 30 से 32 साल है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply