Breaking News

कोरबा@राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक लाभ

Share


कोरबा,18 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। पाली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बसीबार में भावना स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव में ही मछली पालन करके आर्थिक लाभ कमा रहीं हैं। मछली पालन समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन का माध्यम बन गया है। विगत सप्ताह समूह की महिलाओं ने डेढ़ मि्ंटल मछली बेचकर 25 हजार रूपए कमाए हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम जिले में देखने को मिल रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 11 हजार महिला स्व सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमें से 58 हजार महिलाएं कृषि, गैर कृषि, वनोपज, कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़कर सतत् आजीविका से लाभान्वित हो रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply