Breaking News

नई दिल्ली@सऊदी एयरलाइंस के विमान की विंडशील्ड हवा में टूटी

Share


नई दिल्ली ,15 अप्रैल 2023(ए)।
कोलकाता हवाईअड्डे पर शनिवार को सऊदी एयरलाइंस के कार्गो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक पायलट ने सूचना दी थी कि हवा के कारण प्लेन की विंडशील्ड टूट गई है, जिसके बाद कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि विमान को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया था। हालांकि जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्लेन पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ था।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply