Breaking News

रायपुर@सत्ता के मद में चूर हैं कांग्रेसी नेता

Share


रायपुर,06 अप्रैल 2023 (ए)।
बीते दिनों रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने सहकारी बैंक के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के मद में चूर हैं। यह घटना बताती है कि उनके अंदर कितना अहम् भरा हुआ है। सार्वजनिक रूप से सरकारी कर्मचारियों की पिटाई होने लगी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि हर जिले में, हर तहसील में यही हाल है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इतनी छूट दी गई है कि वे बीच सड़क अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यह गलत हो रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply