-उपेश सिन्हा-
कुसमी 06 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर भक्तों ने कुसमी ब्लाक क्षेत्र में कई कार्यक्रम का आयोजन कर धुमधाम से उत्साह के साथ हनुमान भगवान का जन्मोत्सव मनाया , हनुमान मंदिरों विधिवत पुजा अर्चना भी की गई,जानकारी के मुताबिक़ भगवान हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन ही होना बताया जाता है और हर वर्ष चैत्र पुर्णिमा के दिन बड़े ही धुमधाम से भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाते है ,वही हनुमान जन्मोत्सव पर पर जिरहुल ग्राम में भगवान के मन्दिर का निर्माण कर मुर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जहाँ संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक चिंतामणी महाराज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उदेश्वरी पैकरा जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह,जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमन्त सिंह, अशोक सोनी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आम जन शामिल होकर उत्साह के साथ हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया,वही कुसमी संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर मन्दिर में विधिवत पुजा अर्चना किया गया और भव्य भंडारे का आयोजन भक्तों ने किया,काफी संख्या में लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदीप कश्यप,आनंद जायसवाल,विनोद गुप्ता, विकेश साहू,दिपेश जायसवाल,मुकेश कश्यप सहित अन्य भक्तों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur