’’गुरूजी के गुहार विधायक के द्वारा’’
रामानुजनगर,05 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।अपनी मांगो को लेकर लंबे समय तक संघर्ष कर रहे सहायक षिक्षक फेडरेषन के द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना व वेतन विसंगति दूर करने को लेकर छ.ग.सहायक षिक्षक फेडरेषन ने पद यात्रा निकाल कर क्षेत्रीय विधायक खेलसाय से मुलाकात कर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि संघ पिछले 4 वर्षो से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर कई बार वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लड़ाई लड़ रहे है। फेडरेषन के द्वारा आखरी बार विधायक के द्वार गुहार लगाने जा रहे है कि उनकी बात प्रदेष के मुख्यमंत्री तक पहुंचाए और वेतन विसंगती दूर कराएं। इस पद यात्रा को फेडरेषन ने ’’गुरूजी के गुहार विधायक के द्वारा’’ का नाम दिया और इंगित करना चाहा कि चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र मे उल्लेख किया गया था । ज्ञापन सौपने में फेडरेषन के सदस्य हीरा लाल आंडिल्य, मनोज टोप्पों, मोरध्वज , उर्मिला सिंह, राधेष्याम सिंह, विवके पैकरा, सचिदानंद दुबे सहित अनेक साथी सदस्य मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur