Breaking News

कोरबा@भाजपा कार्यालय में 06 अप्रैल स्थापना दिवस मनाने,की गई बैठक

Share


कोरबा,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भाजपा कोरबा विधानसभा की विधानसभा स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में संपन्न हुई जिसमें वक्ता के रूप में जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू और जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन उपस्थित थे । इस बैठक में मंच संचालन कोरबा विधानसभा के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भारती शराफ ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री जोगेश लांबा, श्री अशोक चावलानी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, व मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री, मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेंद्रो के लिए चयनित किए गए । बैठक में अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply