Breaking News

कोरबा,@पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैसा जमा करवाने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


कोरबा,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। प्रार्थी ज्योति कुमार सोनी पिता हजारीलाल सोनी निवासी बुधवारी बाजार कोरबा तथा नागेश्वर दास महंत पिताश्री को दादास महंत निवासी रवि शंकर शुक्ला नगर कोरबा ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2016-17 से मेवा लाल साहू निवासी चांपा ,राजेंद्र दिव्य, मनीष दिव्य निवासी बाल्को ,भोला निवासी बंजारी ने आर पी ग्रूप में रू.100000 जमा करने पर 01 वर्ष के अंदर 10000000 रुपए मिलेगा कह कर लोगों से छप्पन लाख 35000 रुपए जमा कराएं और आज तक किसी प्रकार का रकम नहीं मिला मांगने पर रकम वापस नहीं करने की बात बोल कर मारपीट करने की धमकी देते हैं उन लोगों के द्वारा आर पी ग्रूप का फर्जी लेटर पैड व आईडी कार्ड भी दिए हैं रिपोर्ट पर उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक उदय किरण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सीएसईबी शिव धारी के नेतृत्व में आरोपी राजेंद्र कुमार दिव्य पिता स्वर्गीय शिव बगस उम्र 45 वर्ष निवासी भाद्रपारा बालको हाल मुक¸ाम अटल आवास कबीर नगर रायपुर को उसके निवास स्थान रायपुर से पकड़ उसके कजे से फर्जी तैयार किए गए दस्तावेज तथा लोगों के रकम से खरीदे एक बलेनो कार को जत कर अपराध क्रमांक 128 /2023 , 138/ 2023 धारा 420 467 468 471 120 बी भा.द.वि अन्तर्गत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई

Share ,4 आरोपी गिरफ्तारउत्तरप्रदेश,बिहार और तेलंगाना से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाईअम्बिकापुर,28 मई …

Leave a Reply