Breaking News
Untitled design - 1

नई दिल्ली@जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया

Share


17 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
नई दिल्ली ,03 अप्रैल 2023(ए)।
दिल्ली के चर्चित शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज भी अदालत से राहत नहीं मिली। राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वैसे आज सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है, इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगा दिए।


Share

Check Also

कोलकाता@कुणाल घोष की कार पर अंडे-पत्थर से हमला….

Share शीशा टूटा,ममता बनर्जी की श्रीरामपुर जनसभा में जा रहे थे तृणमूल विधायक,जांच में जुटी …

Leave a Reply