Breaking News

रायपुर@रिटायर्ड डीजी डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति

Share


रायपुर,02 अप्रैल 2023 (ए)।
31 मार्च को भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हुए डीएम अवस्थी को सरकार ने एक बार फिर नियुक्ति दे दी है। ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर डीएम अवस्थी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई है। उन्हें ईओडब्ल्यू और एसीबी में दोबारा पदस्थ किया जाएगा। डीएम अवस्थी की अभी सिर्फ संविदा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। उन्हें ओएसडी बनाया गया है।
डीएम अवस्थी तीन सालों तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। तीन महीने पहले ही उन्हें ईओडब्ल्यू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply