नई दिल्ली,02 अप्रैल 2023 (ए)। कांग्र्रेस का फ ाईल बीजेपी का नया हथियार साबित हो सकता है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस फाइल्स एपिसोड वन जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है।
वीडियो फॉर्मेट में कांग्रेस पर तीखा हमला
बीजेपी की तरफ से जारी कांग्रेस फाइल्स वीडियो पर रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने आरोप लगाया गया कि यूपीए के कार्यकाल में ₹ 48,20,69,00,00,000… का घोटाला हुआ। यूपीए कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर वीडियो फॉर्मेट में हमले का पहला एपिसोड रविवार को जारी किया गया।
करप्शन के आरोप, पहला एपिसोड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो का पहला एपिसोड पोस्ट करते हुए लिखा,
कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड
कैसे कांग्रेस के राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए। वीडियो कंटेंट देखकर कहना गलत नहीं है कि ये चुनावों से पहले बीजेपी का नया और बेहद घातक हथियार साबित हो सकता है। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार शीर्षक वाले वीडियो संदेश में, भाजपा ने कहा, कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से ₹48,20,69,00,00,000 लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास के कई उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था। कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी करीब तीन मिनट के इस वीडियो में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपये लूटे हैं। वीडियो में 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले का भी जिक्र किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur