अब कुछ दवाएं होंगी और भी महंगी
नई दिल्ली ,30 मार्च 2023 (ए)। अगर आपके घर में दवाओं की जरूरत ज्यादा पड़ती है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि दिल की बीमारियों और डायबिटीज से जुड़ी जरूरी दवाओं की कीमत जल्द ही बढऩे वाली है। दूसरी ओर इन दवाओं की कीमत 10 प्रतिशत फीसद तक बढ़ सकती है,
जहां सरकार 2022 के थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव के तहत आवश्यक दवाओं की कीमतों में 12.2 त्न फीसद तक की बढ़ोतरी की इजाजत देने वाली है। वहीं इस बड़े बदलाव के कारण 27 बीमारियों से जुड़ी दवाओं के 900 फार्मूलेशन से संबंधित 384 मॉलेक्यूल की कीमत 12 त्न फीसद तक बढ़ जाएगी
साथ ही गैर जरूरी दवाओं के दामों में 10 त्न फीसद की बढ़ोतरी होगी। आज हम आपको दवाओं के दामों में होनी वाली इसी बढ़ोतरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
इन बीमारियों से जुड़ी दवाओं के बढ़ेंगे दाम
बात करें अगर आवश्यक दवाओं के दामों में बढ़ोतरी की तो आईपीएम की दवाओं में 6 प्रतिशत फीसद, कार्डियक की दवाओं में 6.5 प्रतिशत फीसद, एंटी इंफेक्शन की दवाओं में 4.4 त्न फीसद, विटामिंस की दवाओं में 6.1 त्नफीसद, चर्म रोग की दवाओं में 6.3 त्न फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इस तारीख से बढ़ेंगे दवाओं के दाम
बता दें कि दवाओं के दामों में यह बढ़ोतरी होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के आधार पर होगी, जहां 1 अप्रैल से पेनकिलर्स, एंटीबायोटिक और दिल की बीमारियों से जुड़ी दवाएं महंगी हो जायेंगी।
इसके साथ ही आंखों से संबंधित और गायनेकोलॉजी से जुड़ी दवाओं के दाम भी क्रमश: 6.9 त्न फीसद और 5.9 प्रतिशत फीसद तक बढ़ेंगे।
ऐसे पड़ेगा जनता पर असर
मौजूदा समय में दिल की बीमारियों और डायबिटीज के मरीज देश में सबसे अधिक मात्रा में है, जहां इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उनके ऊपर पडऩे वाला है, वहीं महंगाई के साथ अब उन्हें दवाओं के महंगे होने की मार भी झेलनी पड़ेगी।
दूसरी ओर इस बढ़ोतरी को नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है, जिसके कारण फार्मा कंपनी जल्द ही दवाओं के दामों को बढ़ायेंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur