Breaking News

नई दिल्ली@गुजरात में भडक़ी सांप्रदायिक हिंसा

Share


रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव,माहौल तनावपूर्ण
नई दिल्ली ,30 मार्च 2023(ए)।
गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा की घटना सामने आई है। यहां शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्थिति को कंट्रोल किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। तुरंत ही मौके पर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पकडऩे की शुरुआत कर दी है।
डीसीपी यशपाल जागानिया ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी। मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। शोभायात्रा भी आगे बढ़ा दी गई।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply