Breaking News

कोरबा@राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Share


कोरबा,29 मार्च 2023 (घटती-घटना)।कोरबा शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी एवं दुर्गा नवमी पर्व पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के वैभव,ऐश्वर्य, उन्नति ,आदर्श ,प्रसिद्धि ,स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की है अग्रवाल ने कहा कि व्रत पर्व एवं त्योहार हमारी संस्कृति धरोहर है भारत के पर्व एवं त्योहार देश की सभ्यता और संस्कृति के दर्पण कहे जाते हैं इन्हीं सभ्यता और संस्कृति के महान प्रेरणाओं से सामाजिकता की भावना, कर्तव्यनिष्ठा, लोकमंगल, देश भक्ति, सद्भावना ,एकता तथा भत्रभाओं की भावना जागृत होती है अग्रवाल ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों से भगवान राम के आदर्शों को सच्चरित्रता , सद्भावना, नैतिकता ,सेवा आदि का पालन करते हुए उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेने की अपील किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply