Breaking News

गोपालगंज@नीतीश कुमार कमजोर और बेसहारा मुख्यमंत्री

Share


अश्विनी चौबे का सीएम पर तंज,कांग्रेस पर भी बरसे केंद्रीय मंत्री
गोपालगंज ,29 मार्च 2023 (ए)।
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कमजोर व बेसहारा मुख्यमंत्री हैं।
बिहार में इतना कमजोर मुख्यमंत्री कोई नहीं था। बिहार में एनडीए की सरकार से अलग होने के बाद विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार का अंत तय है। वह प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देखने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका नाम नीतीश कुमार नहीं लापता कुमार होना चाहिए।
बिहार की जनता ने जिस लालू यादव को नकार दिया था, उसी लालू यादव से मिलकर उन्होंने बिहार में सरकार बना दी।इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस ने पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया था।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply