Breaking News

कोरबा@कुसमुंडा कोल परियोजना में हुआ बड़ा हादसा

Share

कोरबा,27 मार्च 2023 (घटती-घटना)। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। 240 टन वजनी भीमकाय डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है,लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । यह हादसा 240टन डंपर को बैक करने के दौरान होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में त्रिपुरा रायफल्स के जवान बाल बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिपुरा रायफल्स के जवान खदान में गश्त करने गए थे। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस द्वारा सूचना मिलने के पश्चात हादसे की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply