सूरजपुर,26 मार्च 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शिव भजन सिंह मरावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं किसान पुत्र भूपेश बघेल का सूरजपुर जि़ले के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आने वाले खरीफ़वर्ष में 20 मि्ंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को ऐतिहासिक घोषणा कहा है जो कि किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है इस घोषणा से सूरजपुर जिले के किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति एकड़ 20 मि्ंटल धान की खरीदी से किसान आर्थिक रूप से और अधिक संपन्न होंगे और किसानों को आर्थिक मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, छोटे व्यापारियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिये काम कर रही है। श्री मरावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने वाले ख़रीफ़वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर 2800 रुपये प्रति मि्ंटल धान खरीदी की घोषणा से यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जिन्होंने पिछले पंद्रह वर्षों तक धान के समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर प्रदेश के किसानों को केवल ठगा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur