Breaking News

दंतेवाड़ा@नक्सलियों ने मशीनों व एक ट्रक में की आगजनी

Share


दंतेवाड़ा,23 मार्च 2023 (ए)। जिले के किरन्दुल और बचेली में बुधवार की देर रात 01 बजे नक्सलियों ने किरंदुल खंबा नम्बर 443 के पास किरन्दुल-कोत्तावालसा रेल लाइन दोहरीकरण में लगी मशीनों में आगजनी की जिसमे 01 पोकलेन पूरी तरह जलकर खाक हो गई वहीं दो ड्रिल मशीनों को भी आग के हवाले किया है, इससे मशीनों में आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, वहीं बचेली के अंतिम छोर में नक्सलियों ने एक ट्रक में भी आगजनी की और बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं। मिली जानकारी के अनुसार बचेली में देर रात आगजनी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग की जवानों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली भाग खड़े हुए। बीती रात को ही पुलिस ने जली हुई ट्रक को अपने कब्जे में लेकर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है। नक्सलियों के दक्षिण बस्तर जोनल ब्यूरो द्वारा फेंके गए पर्चो में केंद्रीय गृहमंत्री की आलोचना करते हुए दौरे का बहिष्कार करने की अपील की गई है। इसके साथ बस्तर में चल रही पुलिसिया का कार्यवाई का भी विरोध किया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply