Breaking News

कोरबा,@नंदकुमार कंवर जीत हासिल कर बने कोरबा जनपद के नये उपाध्यक्ष

Share

कोरबा,22 मार्च 2023 (घटती-घटना)। कोरबा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर नंदकुमार कंवर (विक्की) ने अपना कजा जमाया। श्रीमती कौशिल्या देवी वैष्णव को 12 मतों से परास्त कर नंदकुमार कंवर उपाध्यक्ष चुन लिए गए है। उपाध्यक्ष चयन को लेकर छाीसगढ़ पंचायत (उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम,1995 के नियम 12 के उपनियम (1) के अनुसरण में चुनाव संपन्न कराया गया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर कौशिल्या देवी मैदान पर उतरी। वहीं दूसरी ओर नंदकुमार कंवर ने भी उपाध्यक्ष के लिए दावा ठोका था। दोनों के बीच उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चुनाव कराया गया। विहित प्राधिकारी सेवा राम दीवान ने उपाध्यक्ष का निर्वाचन जनपद पंचायत कोरबा का सम्मिलन 22 मार्च को 11 बजे जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष पर कराया। जहां नंदकुमार कंवर ने जीत हासिल कर बने कोरबा जनपद उपाध्यक्ष ज्ञात रहे कि इससे पूर्व जनपद पंचायत कोरबा के सदस्यों ने कौशल्या देवी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव भी कौशल्या देवी नहीं बचा पाई थी। और करारी हार का सामना करना पड़ा था। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए कुल वैद्य मतों में से दो तिहाई मत से अधिक आवश्यक थी। उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या देवी वैष्णव को जनपद उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए 24 वैद्य मतों में से 17 मतों की जरूरत थी लेकिन इससे भी अधिक 18 सदस्य ने कौशिल्या देवी वैष्णव के खिलाफ मतदान किया। इस बार भी उपाध्यक्ष चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply