Breaking News

जोधपुर@साढ़े तीन लाख की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Share


जोधपुर,22 मार्च 2023 (ए)। एसीबी की टीम ने मामले को रफादफा करने के लिए एएसआई को 3.5 लाख की रिश्वत लेते रंगहाथों गिरफ्तार किया है। मामला जोधपुर के सोजती गेट चौकी का है। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाने के एएसआई नंदकिशोर को सोजती गेट चौकी में साढ़े तीन लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
:इस मामले में थानाधिकारी सुरेश पोटलिया की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है। एएसआई ने थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया के लिए पीडç¸त से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सोजती गेट पुलिस चौकी में पीडç¸त रिश्वत के पैसे देने पहुंचा तो उसे एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया घोड़ों का चौक निवासी ज्वेलर ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि ज्वेलर का लेन.देन को लेकर कुछ सटोरियों से विवाद चल रहा है। इसके चलते सटोरिया व्यवसाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे।
व्यापारी ने पैसे कम करने के लिए मिन्नत की तो एएसआई ने 50 हजार रुपए कम कर साढ़े 4 लाख रुपए लेना तय किया। बाद में 3 लाख 50 हजार पर सहमति जताई थी।
:सोजती गेट चौकी में प्रभारी की टेबल पर जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की राशि ली। एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने एएसआई और एसएचओ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply