Breaking News

सिकंदराबाद@सिकंदराबाद के बहुमंजिला अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग,4 महिलाओं समेत 6 की मौत

Share


सिकंदराबाद ,17 मार्च 2023 (ए)। हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक अपार्टमेंट में भयानक आग लग गई। स्वप्नलोक परिसर में लगी इस आग में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 4 महिलाएं बताई गई हैं। आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन आग ने बुझने से पहले 6 लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग रात करीब 8 बजे आग लगी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आगजनी में मरने वालों की पहचान शिवा, प्रशांत, प्रमिला, श्रावणी, वेनेला और त्रिवेणी के रूप में की गई है। मीडिया ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि मौत का कारण धुएं में सांस लेना हो सकता है। हालांकि, सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली है कि छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी का अभी भी इलाज चल रहा है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि पीडि़त तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के थे। वे एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे, जिसका परिसर में एक कार्यालय था।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply