Breaking News

कोरबा,@पिस्टल नुमा हथियार लेकर एनटीपीसी निजी सुरक्षा गार्डों के साथ गाली गलौज एवं धमकाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


कोरबा,16 मार्च 2023 (घटती-घटना)। दिनांक 15/3/23 को रात्रि करीबन 8:30 बजे एनटीपीसी कालोनी ऊर्जा द्वार में मोटर सायकल क्रमांक ष्टत्र -12 ्रङ्घ- 5582 में सवार दो यक्ति गलत साइड से कालोनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें ऊर्जा नगर गेट में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर उक्त दोनों यक्ति गुस्से में आकर ड्यूटी में तैनात गार्डो से गाली गलौच कर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर डरा रहे थे ढ्ढ गार्डों द्वारा सूचना पुलिस को दिए जाने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों यक्तियों को अपने कजे में लेकर उनसे पिस्टलनुमा हथियार बरामद कर आरोपियों को घटना स्थल में मौजूद गार्डों के सांथ थाना लेकर आये। जो पूछताछ पर उक्त दोनों यक्ति अपना नाम 1- चित्रकान्त पंत पिता यशवंत दास पंत उम्र 28 वर्ष। 2- रेशम दास पिता सुखदेव दास उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम रोहिना थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ ग़) बतायढ्ढ तथा घटना करना स्वीकार किये। जो प्रार्थी बिरेन्द्र कुमार सिंह पिता स्व. श्रीनिवास सिंह निजी सुरक्षा गार्ड एनटीपीसी जमनीपाली की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 75/23 धारा- 294 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक विवेक शर्मा,सउनि ललित जायसवाल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भोसले, उमाशंकर, आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े , राजेन्द्र रात्रे की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply