Breaking News

लखनऊ@संभल में बड़ा हादसा

Share


कोल्ड स्टोर की छत ढही,25 लोगों के दबे होने की आशंका
लखनऊ ,16 मार्च 2023 (ए)।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जनपद में आज एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। इस इमारत के गिरने से करीब 25 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। संभल में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई। प्रथम जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 20-25 लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना फैजगंज के बेहटा थानाक्षेत्र के ओरछी की बताई जा रही है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है ताकि दबे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।


Share

Check Also

कोलकाता@कुणाल घोष की कार पर अंडे-पत्थर से हमला….

Share शीशा टूटा,ममता बनर्जी की श्रीरामपुर जनसभा में जा रहे थे तृणमूल विधायक,जांच में जुटी …

Leave a Reply