Breaking News

रायपुर@एक लाख लोगों के साथ भाजपा का विधानसभा घेराव

Share


पहली बेरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े कार्यकर्ता
अरुण साव बोले-जो सीएम बनेगा वो पहले…
रायपुर,15 मार्च 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जमकर प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा ने आज बुधवार को इस मुद्दे पर 1 लाख लोगों के साथ विधानसभा घेराव किया है।प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 75 प्रतिशत लोग मोर आवास योजना के हितग्राही हैं।
सभा प्रभारी ओम माथुर ने कहा नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। आज मुझे और रमन सिंह को भी लगभग एक घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए। उधर, विधानसभा घेरने निकले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2 किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बेरिकेडिंग तोड़ दी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा -ईडी-सीबीआई के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे। आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। 4 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है। हम लोग सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। बताने आए हैं कि आवास की जो योजना है। ये आवास गरीब जनता का है।16 लाख आवास देना पड़ेगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा-भीख नहीं अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा , वह पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए हस्ताक्षर करेगा। फिर मुख्यमंत्री निवास जाएगा। बता दें, इस प्रदर्शन की वजह से 20 स्कूलों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बंद कर दिया गया है। विधानसभा घेराव में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हैं।
भाजपा के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का तीखा हमला
आवास योजना को लेकर आज भाजपा बड़ा पॉलटिकल शो कर रही है। मोर आवास योजना को लेकर भाजपा ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। हालांकि उससे पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आवास योजना, उज्ज्वला योजना और शौचालय का सर्वे कराने की घोषणा कर नया दांव चल दिया है। हालांकि भाजपा मुख्यमंत्री के इस घोषणा से इतर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश में जुट गयी है। आज भाजपा के प्रदर्शन के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सवाल पूछा है कि क्या भाजपा हमारे हितग्राही सर्वे का समर्थन करती है क्या बीजेपी, हितग्राही सर्वे के हमारे निर्णय के खिलाफ ये धरना कर रहे हैं ? मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बीजेपी विधानसभा घेराव कर रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply