Breaking News

रायपुर@बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Share


आईपीएस समेत कई एएसपी,
डीएसपी को मिली नई पोस्टिंग
रायपुर,13 मार्च 2023 (ए)।
आज सोमवार को बड़े पैमाने पर राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश भी जारी कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में एक अफसर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है बाकी 7 राज्य पुलिस सेवा के अफसर हैं। सभी अधिकारियों को एसीबी मुख्यालय, सिविल लाइन, उरला और विशेष शाखा में पोस्टिंग दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply