Breaking News

सुरजपुर@छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सूरजपुर की नवीन जिला कार्यकारणी द्वारा नूतन वर्ष 2023 संघ की वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम

Share

सुरजपुर,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। आज दिनाक 12.03.2023 दिन रविवार को आदरणीय मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक माननीय खेल साय सिंह जी द्य छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सूरजपुर के संरक्षक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय श्री नरेश राजवाड़े जी द्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .आर. एस .सिंह सिविल सर्जन आर, के .त्रिपाठी .छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सवीना मसूरी , जिला सलाहकार व आर पी राजवाड़े ,जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा ,महामंत्री नरेंद्र ठाकुर प्रांतीय पदाधिकारी अयोध्या जायसवाल एवम प्रांतीय पदाधिकारी तथा जिला ब्लॉक के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की गरीमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा संघ के मांग पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय हेतु भवन देने की घोषणा की गई जिसका संघ सभी अतिथि को धन्यवाद दिया द्य इस अवसर पर संघ के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसमे मुख्य समस्याओं जिसमे सीएमएचओ व कलेक्टर महोदया को पुर्व में दिए मांगपत्रों पर की गई कार्रवाई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा किया गया वर्तमान में जिला अस्पताल में चिकित्सक के साथ में मारपीट के आरोपियों पर समुचित करवाई हेतु कहा गया वाहन चालकों को शासकीय गाडि़यों का बीमा। होना अनिवार्य रूप से हो इस पर चर्चा किया गया द्य सीआरएमसी प्रोत्साहन राशि वाहन चालक हॉस्पिटल के सभी स्टाफ को अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए पर चर्चा किया गया नेत्र सहायक अधिकारी को आयुष्मान प्रोत्साहन राशि का गाइडलाइन के अनुसार 15 प्रतिशत का राशि मिले। सूरजपुर जिले के समस्त कर्मचारियों के परिजनों को जिला अस्पताल में निशुल्क जांच व उपचार का व्यवस्था नही दी जा रही रही है जबकि शासन द्वारा कर्मचारों के परिजनों को निशुल्क इलाज की पात्रता है। इस पर चर्चा किया गया । इस अवसर पर जिला अस्पताल के अध्यक्ष सुश्री दीप्ति निशा खाखा। चतुर्थ वर्ग जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देश राज गर्ग नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश राजवाड़े ब्लॉक सूरजपुर के अध्यक्ष दिनेश राजवाड़े । प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रेष्ठ ब्लॉक ओडगी के अध्यक्ष हेम मिश्रा श्रीनगर के अध्यक्ष राबर्ट लकड़ा सर श्याम राजवाड़े अमित चौरसिया मनीष दीपक साहू जी एवम समस्त कर्मचारियों अधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply