Breaking News

तिल्दा-नेवरा,@छत्तीसगढ मिडिया एशोसिएशन ने किया पत्रकार सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

Share


तिल्दा-नेवरा,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। प्रेम व सौहार्द्र के प्रतीक हिन्दू संस्कृति के महापर्व होली के अवसर पर छाीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के तत्वाधान में होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छाीसगढ़ राज्य के रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा नगर में यह समारोह आयोजित किया गया था।नगर के विश्राम गृह के सामने स्कूल परिसर में यह आयोजन किया गया । छाीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकार गणों के अलावा जनप्रतिनिधि, समाज सेवक शरीक हुए। आगंतुक पत्रकार गणों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक गणों को सात्विक भोजन के साथ मुंह मीठा कराया गया । इस समारोह में पत्रकार गण एवं उपस्थित जनसमुदाय डीजे के धुन थिरकते हुए ् एक दुसरे को गुलाल लगाकर गले मिले वहीं छाीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन ने पत्रकारों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों , जनसमुदाय को शाल भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से छाीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत जिला महासचिव ज्योतिष साहू,जिला सचिव चंद्रशेखर यदू , विधानसभा मिडिया प्रभारी अजय नेताम विधानसभा बलौदा बाजार महासचिव राजू पाल ,लाक उपाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल , लाक महासचिव सौरभ सिंह यादव, लाक कोषाध्यक्ष हरिराम मार्कंडेय, लाक सचिव ज्योती पाल, अविनाश वाधवा, सिमगा लाक प्रभारी थानेश्वर साहू , दिलीप वर्मा,लोकेश पटेल, रोहित वर्मा के अलावा नितिन जायसवाल, प्रेम बंजारे ,शिव वर्मा ,राजेन्द्र साहू वहीं भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू , महामंत्री सौरभ जैन ,नगर पालिका परिषद तिल्दा -नेवरा के एल्डर मेंन स्वेजा परविन ,कांग्रेसी नेता अमजद खान ,किसान? कांग्रेस के लाक अध्यक्ष पवन बघेल , संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ,शिव बंजारे , अरविंद बंजारे , सहित अन्य पत्रकार गण, क्षेत्रिय गण शरीक हुए । वहीं यस्तता के चलते समारोह में शरीक होने में असमर्थ जनप्रतिनिधि , पत्रकारो ने फोन के माध्यम से बधाई दिया है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply