Breaking News

रायपुर@भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा में किया बदलाव

Share


संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की जारी की लिस्ट
रायपुर,11 मार्च 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों में बदलाव का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी भी पार्टी को मतबूत करने के लिए नई टीम तैयार कर रही है। इसी क्रम में भाजपा ने आज अनुसूचित जाति मोर्चा में बदलाव किया है। पार्टी ने संभाग के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इसके अलावा पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें जिला प्रभारी और सह प्रभारियों के 70 पदाधिकारियों को मौका मिला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की मंजूरी के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने यह लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार वेदराम जांगड़े को रायपुर संभाग का प्रभारी, दयावंत धर बांधे को बिलासपुर, आत्माराम बंजारे को दुर्ग, दुर्गा महेश्वर को सरगुजा, विनोद खांडेकर को बस्तर का प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इन्हें मिली संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी
पार्टी ने अश्वनी टंडन को रायपुर संभाग का सह प्रभारी, संतोष मारकडेय को बिलासपुर, हरिनाथ खुंटे को दुर्ग, ओमेश जिभेकर को सरगुजा, खेमराज बाकर को बस्तर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply