डीआरजी और थाना भैरमगढ़ की संयुक्त कार्रवाई
बीजापुर,10 मार्च 2023 (ए)। होली डयूटी में तैनात पुलिस के जवानों पर हमला कारित करने के उद्देश्य से मिलिशिया कमाण्डर मंगू एवं उनके अन्य सहयोगी मिलिशिया सदस्य भैरमगढ़ पुलिस की रेकी करने आये हुये थे । भैरमगढ़ में घूमते समय पुलिस के जवानो के द्वारा देखे जाने एवं पहचानने से देख कर भागते हुये 03 मिलिशिया सदस्यों को तैनात बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं अन्य दो भाग खड़े हुये । पकड़े गये तीनों मिलिशिया सदस्यों के कब्जे से मेमोरेंडम कथन के आधार पर भागते हुये पत्तागोदाम के पास झाçड़यों में फेंके गये चाकू एवं गुप्ती को बरामद किया गया । पकड़े गये मिलिशिया सदस्य थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18/12/2022 को धुसावड़ निवासी रामलाल पोयाम को घर से अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल थे । पकड़े गये तीनो माओवादियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur