Breaking News

कोरबा,@प्रदेश के राजस्व मंत्री आज जिले के दरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य का करेंगे भूमि पूजन

Share

कोरबा,10 मार्च 2023 (घटती-घटना)।प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज गुदरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 एवं वार्ड क्रमांक 51 में विकास कार्यों का भूमि पूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे । कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती जोशना महंत भी भूमि पूजन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि शामिल होंगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी ,एम आई सी के सदस्य ,पार्षद गण एल्डरमैन , अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे । पहला भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 11ः00 बजे वार्ड क्रमांक 43 स्थित जमींपाली प्राथमिक शाला प्रांगण में तथा दूसरा भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर 12ः00 बजे वार्ड क्रमांक 51 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर अग्रसेन भवन के पास होगा ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply