Breaking News

कोरबा,@बेरोजगारी भाा की घोषणा

Share


युवा वर्ग में आया उत्साह, मुख्यमंत्री बघेल का किया धन्यवाद

  • संवाददाता –
    कोरबा,06 मार्च 2023 (घटती-घटना)।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट प्रस्तुत किया गया। सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को राहत देने के लिए बेरोजगारी भाा देने के निर्णय से युवा वर्ग काफी खुश नजर आए। बेरोजगारी भाा की घोषणा से युवा वर्ग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। युवाओं को 2500 रूपए प्रतिमाह भाा मिलने से महंगाई की चुनौती से निपटने में आसानी होगी। साथ ही युवाओं को आर्थिक सहारा भी मिल पाएगा। शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में अध्ययनरत् एमएससी की छात्रा सुश्री सिल्की अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा बेरोजगारी भाा देने का निर्णय काफी सराहनीय है। इससे युवाओं को अपने परिवार की आर्थिक सहायता करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के कारण ऐसे कई युवा हैं जिनके लिए 500-1000 रूपए भी अर्जित करना काफी कठिन होता है। ऐसी परिस्थिति में बेरोजगारी भाा दैनिक जरूरत और परिवार के सहयोग में काम आएगा। इसी प्रकार छात्रा सुश्री कृष्णा साहू ने भी बेरोजगारी भाा दिए जाने को सराहनीय पहल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply