Breaking News

कोरबा,@रेत के अवैध खनन व परिवहन के दौरान एक युवक की मौत

Share


-राजा मुखर्जी –
कोरबा,03 मार्च 2023 (घटती-घटना)। जानकारी अनुसार उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुरमाल में नदी किनारे से रेत खनन व परिवहन कर पहुंचाने की जल्दबाजी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलटने से हादसा हो गया। गहरे खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक गौतम कुमार धनुहार पिता पंच राम उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम परसा भावना निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों शहर एवं ग्रामीण अंचलों में रेत चोरी के लिए होड़-सी मची हुई है। खासकर सीतामढ़ी स्थित मोती सागरपारा के रेत घाट और इससे लगे भिलाई खुर्द, बरबसपुर दूसरी तरफ बरमपुर, छिरहुट,खोलर नाला, डुड़गा और इसके आसपास के नदी तट से जिस पैमाने पर रेत की चोरी हो रही है ढ्ढ इसे देखते हुए सांठगांठ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक-दूसरे की देखा-देखी दूसरे लोग भी रेत के कारोबार में हाथ आजमा रहे हैं। धरपकड़ उन्हीं मामलों में हो रही है जो या तो बदकिस्मती से पकड़े जाएं या फिर किसी ने मुखबिरी की हो। खनिज विभाग अपने दफ्तर का कामकाज निपटाए या फिर चंद इंस्पेक्टरों के भरोसे रेत चोरी की धरपकड़ में मशगूल रहे। बता दें कि कुछ माह पहले ही मोती सागरपारा सीतामढ़ी के घाट में घुसकर कब्रों को तोड़ फोड़ कर दफन लाशों को बिखेरकर भावनाओं को आहत करने का काम चोरों के सिंडिकेट ने किया था। कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। मामला जमानती होने के कारण मृतकों के परिजन, रेत चोरों ने आपस में मामला निपटा लिया। कुछ दिन रुकने के बाद यह सिलसिला फिर चल निकला लेकिन रास्ता बदल दिया गया।इसी तरह कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरीडीह, जहां लगभग 3 साल पहले अवैध तरीके से खोदे जा रहे रेत के कारण बने गड्ढे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई,वहां गड्ढे की आड़ में बड़े-बड़े कारनामे हो गए। यह बरीडीह अब फिर से रेत चोरी के लिए सुर्खियों में है। हालांकि इस मामले में खनिज विभाग के अधिकारी के संज्ञान में लाए जाने पर उन्होंने निरीक्षण और कार्यवाही की बात नहीं है। दूसरी और चिंताजनक बात है कि आखिर रेत माफियाओं के हौसले इतने बढ़े हैं और फिर वहां से रेत चोरी करने का काम कर रहे हैं। ना तो इन्हें पंचायत रोकती है न वार्ड के पार्षद रोकते हैं और ना ही जिम्मेदार लोग। यहां तक के कुछ शातिर रेत चोरों ने तो ट्रैक्टर की धरपकड़ से बचने के लिए टीपर का उपयोग करना शुरू कर दिया है लेकिन टीपर में भी डाला बॉडी को ऊंचा कर इसकी आड़ में ओवरलोड रेत लोड कर चोरी किया जा रहा है। चोरी की यह रेत निजी से लेकर सरकारी कार्यों में खपत हो रही है। नगर निगम सहित विभिन्न सरकारी निर्माण कार्यों का हवाला देकर रेत पर रेत ढोई जा रही है लेकिन इसे अलग-अलग भंडारण क्षेत्रों में डंपिंग करने के बाद आने-पौने दाम पर बेचा जा रहा है। रेत खनिज की चोरी रोकने और राजस्व की हानि को कम करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप किसी तरह का ठोस कार्य होता नजर नहीं आ रहा है यहां तक के ना ही जिले के कोई भी संबंधित विभाग किसी तरह का रुचि लेता दिख रहा है , सिर्फ विभागों द्वारा कहा जा रहा है कि कार्यवाही जानकारी अनुसार की जा रही है पर वह लोगों को वास्तविकता में नजर नहीं आ रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply