शिलांग 03 मार्च 2023 (ए)। नेशनल पीपुल्स पार्टी नेता कोनराड संगमा ने मेघालय में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस्टोन टायनसॉन्ग ने शुक्रवार को कहा कि हमने कॉनराड संगमा को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना है और अब हम अगली सरकार बनाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष दावा पेश करने जा रहे हैं।उन्होंने जोर दिया कि संगमा को भारतीय जनता पार्टी से भी समर्थन का पत्र मिला है। गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी। वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भाजपा के खाते में दो सीट आयी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur