Breaking News

जमुई @बिहार के मजदूरों को घेर-घेर कर पीट रहे तमिलनाडु के लोग

Share


12 को फंदे पर लटकाने का दावा
जमुई ,02 मार्च 2023 (ए)।
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों को तालिबानी सजा देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मजदूरी से उठे विवाद के बाद अब हिंदी बोलने वालों को चुन-चुनकर काटा जा रहा है। जमुई के युवक ने दावा किया कि कि इन लोगों ने 12 मजदूरों को एक कमरे में बंद कर के फांसी के फंदे पर लटका दिया। 15 से ज्यादा मजदूरों की हत्या का दावा किया जा रहा है। वहीं, मजदूरों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
हालांकि आधिकारिक रूप से इतनी मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हो रहे हमले को लेकर गुरुवार को भाजपा द्वारा विधानसभा में हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए। बिहार के मुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु के अधिकारियों से बात करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में बिहार के लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों के भय से बिहार के लोग कारखाना में काम करने नहीं जा रहे हैं। इसमें अधिकांश मजदूर हैं। वे अब तमिलनाडु छोड़ गांव आना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से कमरे में कैद होकर रह रहे हैं। वहां रह रहे लोग वीडियो और फोटो भेज घटना की जानकारी दे रहे हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply