शादी समारोह में लहराई थी पिस्टल
छतरपुर ,02 मार्च 2023 (ए)। शादी समारोह में पिस्टल लहराने और गाली गलौज करने के आरोप में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला न्यायालय में पेश किया गया। शालिगराम उर्फ सौरव गर्ग पर पुलिस ने 9 दिन पहले दर्ज की थी। उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सिगरेट पीते हुए और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाता नजर आया था।
पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। छतरपुर पुलिस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार करने का भारी दबाव था। दलित संगठन शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया था। घटना के काफी दिन बाद तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur