Breaking News

श्रीनगर@अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया

Share


मारे गए आतंकवादी की कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल होने की आशंका
श्रीनगर ,28 फ रवरी 2023 (ए) ।
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में रात भर जारी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद इस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पदगामपोरा में मुठभेड़ शुरू हो गई।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे वहां मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की संबद्धता और पहचान अभी पता नहीं चल पाई है।
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। मुठभेड़ अभी जारी है और आगे की जानकारी सामने आएगी।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने आतंकियों की पहचान की कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल हो सकता है। वहीं सेना के दो जवानों के घायल होने की खबर है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply