Breaking News

जयपुर@मां के पास सो रहे 1 माह के बच्चे को उठा ले गए कुत्ते

Share


नोंच नोंचकर मार डाला
जयपुर ,28 फ रवरी 2023 (ए) । यहां सिरोही के सरकारी अस्पताल में ह्दय विदारक घटना सामने आई है। यहां 1 महीने के बच्चे को कुत्ते उठाकर ले गए और उसका पेट व हाथ नोंचकर खा गए, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था जब कुत्ते उसे उठा ले गए। पिंडवाड़ा निवासी महेंद्र मीणा का टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार रात को उसके बेड के पास नीचे फर्श पर उसकी पत्नी रेखा 1 बेटी और 2 बेटों को लेकर सो रही थी। वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते उसके एक महीने के बेटे विकास को उठाकर ले गए और नोंच डाला। मां की जब रात को नींद खुली तो देखा कि बेटा गायब था। काफी तलाश करने पर पानी की टैंकी के नीचे कुत्ते बच्चे को नोंचते दिखे।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply