Breaking News

नई दिल्ली@आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर मारपीट

Share


महापौर से भी हाथापाई,कई घायल
नई दिल्ली ,24 फ रवरी २०२३ (ए) ।
दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी (स्थायी समिति) के चुनावों में नतीजों के बाद से सदन में हंगामा बरप रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर मारपीट हो गई। वहीं, महापौर शैली ओबेरॉय के साथ भी हाथापाई है। आप और भाजपा और पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। साथ ही एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई हैं।
पार्षदों के बीच बुरी तरह से मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, बीच-बचाव करने के बाद भी पार्षद नहीं माने। वहीं, मारपीट में भाजपा की मीनाक्षी शर्मा (नांगलोई वार्ड से पार्षद) घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि उनपर किसी नुकीली चीज से वार किया गया है। वहीं, एक पार्षद मारपीट की वजह से बेहोश भी हो गया।
स्थायी समिति के चुनावों की मतगणना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। भाजपा पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि अगर आप दोबारा मतगणना नहीं होने देंगे तो मैं रद वोट को हटाकर नतीजे घोषित कर दूंगी।
ये है विवाद
भाजपा के किसी पार्षद ने जो वोट दिया, वह पहली प्राथमिकता पर पंकज लूथरा को वोट दिया है, जबकि गजेंद्र सिंह दराल और कमलजीत सहरावत के सामने 2-2 लिख दिया है। सूत्रों का दावा है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पहली प्राथमिकता पर पंकज लूथरा के वोट को सही माना है, जबकि कमलजीत सहरावत और गजेंद्र दरार को दूसरी दूसरी प्रथामिकता पर वोट देने को रद किया है।सूत्रों का दावा है कि राज्य चुनाव से आए अधिकारियों ने तीन-तीन सीट पर भाजपा और आप को जीतने का रिजल्ट बनाकर दिया है, लेकिन महापौर ने रिजल्ट के बाद एक वोट को रद् घोषित कर दिया है। जिस पर निगम सचिव और चुनाव आयोग के अधिकारी ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। अब महापौर ने दोबारा गिनती के आदेश दिए हैं, लेकिन अधिकारी भी तैयार नहीं है। एक वोट रद होने से आम आदमी पार्टी के चौथै प्रत्याशी को जीतने में मदद होगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply