Breaking News

अंबिकापुर@केन्द्रीय जेल में खाना वितरण के दौरान कैदी के साथ मारपीट

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,22 फरवरी 2023(घटती-घटना)।
    केन्द्रीय जेल में कैदी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीडि़त कैदी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
    जानकारी के अनुसार ठाकुर प्रसाद नामक कैदी हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में बंद है। बुधवार की दोपहर जेल में बंदियों व कैदियों के बीच खाना का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कैदी ठाकुर प्रसाद खाना वितरण को लेकर कुछ बोल दिया। इस बात से नाराज खाना वितरण कर रहे तीन से चार कैदियों ने हाथ-मुक्के से ठाकुर प्रसाद की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान कैदियों की सूरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व अन्य कैदियों ने बीच बचाव की। कैदियों द्वारा मारपीट किए जाने से ठाकुर प्रसाद घायल हो गया। सूचना पर जेल प्रशासन ने घायल कैदी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त, वनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Share सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय …

Leave a Reply