- संवाददाता –
कोरबा,22 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में उरगा पुलिस के द्वारा प्रार्थी विजय कुमार बैरागी सुरक्षा गार्ड लैंको रिवर इंटक कुदुरमाल से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ चोर गैस कटर से लौको प्लांट का लोहे का खंभा को काटकर बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 12 ख्त्र 0831, स्कॉर्पियो वाहन सीजी 12 ख्त्र 9736 में चोरी कर ले जा रहे थे उसकी सूचना पर तत्काल पुलिस एवं लैंको सुरक्षा गार्ड के द्वारा कुदुरमाल में उक्त दोनों वाहन को पकड़ । वाहन में 05 व्यक्ति बैठे मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम 01. राजेश पटेल उर्फ सनोज पटेल पिता मनमोहन पटेल उम्र 24 साल सा. भिलाई खुर्द थाना उरगा, जिला कोरबा 02. ओम प्रकाश पटेल पिता जनक राम पटेल उम्र 21 साल साकिन दादर खुर्द चौकी मानिकपुर जिला कोरबा 03. राजेश कुमार पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 26 साल साकिन भिलाई खुर्द थाना उरगा जिला कोरबा 04 विकास पटेल पिता स्व. बलराम पटेल उम्र 23 साल साकिन दादर खुर्द चौकी मानिकपुर जिला कोरबा एवं 05.संदीप यादव पिता साखन यादव उम्र 20 साल साकिन दादर खुर्द चौकी मानिकपुर जिला कोरबा, जिनसे एक स्कार्पियो वाहन एवं बोलेरो पिकअप वाहन में गैस कटर, गैस सिलेंडर, एवं 05 नग कटा हुआ लोहे का खंबा मिला जिसे आरोपियों ने बताया कि लैंको प्लांट के लोहे के खंभे को गैस कटर के माध्यम से काटकर चोरी किए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना उरगा में अपराध क्रमांक 65/2023 धारा 379, 34 भादवि की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया ढ्ढ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी, उप. निरीक्षक आनंद कुमार साहू, स.उ.नि बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक विमल राठौर, आरक्षक रामकुमार पटेल, नितेश तिवारी, वीरेंद्र आनंद, राजकुमार पटेल, घनश्याम, प्रदीप राठौर, एवं अमन कुमार की अहम भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur