पुराना हिस्ट्रीशीटर है साहिल का पिता
नई दिल्ली,21 फ रवरी 2023 (ए)। निक्की हत्याकांड से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा देश सहमा हुआ है। इस हत्याकांड ने श्रद्धा हत्याकांड के जख्मों को ताजा कर दिया। मामले में आरोपी साहिल गहलोत समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन आरोपियों में से एक साहिल का पिता भी है। अब जांच में सामने आया है कि उसका पिता वीरेंद्र सिंह इससे पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रह चुका है। सूत्रों ने दावा किया कि आपराधिक रिकॉर्ड की जांच और पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि 1997 में एक भूमि विवाद में वीरेंद्र सिंह को एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शख्स ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया था। सूत्रों ने कहा, वीरेंद्र को सत्र न्यायालय ने 2001 में दोषी ठहराया था, लेकिन बाद में उसने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की और उसे बरी कर दिया गया।
साहिल की पुलिस
रिमांड 2 दिन और बढ़ी
वहीं कोर्ट ने इस हत्याकांड मामले में साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी है, इसके साथ ही अन्य पांच अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निक्की यादव का शव 14 फरवरी को दिल्ली के बाहरी इलाके मित्रांव गांव में साहिल के ढाबे के फ्रिज में मिला था। उसने 10 फरवरी को उसकी हत्या कर दी थी और उसी दिन दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने निक्की से छुटकारा पाने और दूसरी लड़की से शादी करने की साजिश रचने के आरोप में साहिल के पिता, उसके दो चचेरे भाई आशीष और नवीन और दो दोस्तों, अमर और लोकेश को भी गिरफ्तार किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur