Breaking News

दंतेवाड़ा@25 सीआरपीएफ जवानों की बिगड़ी तबीयत,अपोलो में कराया गया भर्ती

Share


दंतेवाड़ा,19 फरवरी 2023 (ए)। सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गयी है। जवान नरेली कैंप के बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों ने सुबह का नाश्ता किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी। सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक 5 जवानों का अभी भी इलाज अपोलो अस्पताल बचेली में चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक जवानों की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के 230 वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को सुबह के नाश्ते में छोला भटोरा दिया गया था। छोला भटोरा खाने के कुछ ही देर बाद जवानों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। जानकारी के मुताबिक नरेली कैंप के जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जवानों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां गंभीर 5 जवानों को अपोलो रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल और अन्य जगहों पर भर्ती जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, जबकि अपोलो में 5 जवानों का अभी भी इलाज चल रहा हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रिंग रोड की स्ट्रीट लाइट के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत,नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने जताया आभार

Share पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की पहल और आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास …

Leave a Reply